Homeदेशगुजरात से अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा, हाथों में थीं हथकड़ियां

गुजरात से अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा, हाथों में थीं हथकड़ियां

-

नई दिल्ली। वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन से 250 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को ढाका डिपोर्ट किया गया है। इन अवैध प्रवासियों को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान के जरिए बांग्लादेश की राजधानी ढाका भेजा गया।

इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, और सभी बांग्लादेशी नागरिकों के हाथों में हथकड़ियां लगाई गई थीं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके। यह कार्रवाई गुजरात में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत पिछले दो महीनों में 1200 से अधिक अवैध बांग्लादेशियों को उनके देश वापस भेजा जा चुका है।

सभी घुसपैठियों को बसों पर बैठाकर एयरपोर्ट लाया गया। गुजरात पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पिछले कई महीनों से राज्य के विभिन्न शहरों, जैसे अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ सघन अभियान चला रही हैं। इस अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों के दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है, जिसमें फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य पहचान पत्रों का उपयोग कर भारत में रह रहे लोगों की पहचान की जा रही है। खुफिया जानकारी और स्थानीय सूत्रों के आधार पर पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप सैकड़ों अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया गया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts