HomeTrendingधीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से...

धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से एक की मौत, 10 श्रद्धालु घायल

-

  • धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में टीन शेड गिरने से एक की मौत हो गई
  • करीब 10 श्रद्धालु घायल की खबर। 

Bageshwar Dham: आरती के वक्त अचानक टिन शेड गिरने से मची भगदड़ के बाद यह हादसा हुआ। सुबह से हो रही बारिश के कारण भक्त शेड के नीचे खड़े थे। धीरेंद्र शास्त्री के बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा हुआ है। धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन से एक दिन पहले गुरुवार (3 जुलाई) को सुबह आरती के बाद टीन शेड गिर गया।

इस दौरान लोहे का एंगल एक श्रद्धालु के सिर पर गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 10 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर ने क्या कहा?

छतरपुर जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि एक को मृत अवस्था में लाया गया था। उसका पोस्टमॉर्टम किया गया है। एक मरीज सीटी स्कैन किया गया है। उसकी हालत ठीक है।

घायल श्रद्धालु ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुआ, जब बारिश से बचने के लिए लोग टेंट के नीचे इकट्ठा हुए थे।

मृतक श्रद्धालु की पहचान अयोध्या निवासी राजेश कुमार कौशल के रूप में हुई है। वे अपने परिवार के 6 लोगों के साथ बुधवार रात बागेश्वर धाम पहुंचे थे। शुक्रवार (4 जुलाई) को धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है, जिसके लिए वे दर्शन करने आए थे।

धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम में ही मौजूद हैं। बागेश्वर धाम के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से जन्मदिन को लेकर श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है। आज सुबह ही लिखा, ”सिर्फ़ एक दिन शेष…पूज्य सरकार के जन्मोत्सव में…आप सभी सादर आमंत्रित है बागेश्वर धाम पीठ पर…”

हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिन को बागेश्वर धाम में एक बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। जन्मदिन के मौके पर धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों से अपील की है कि वे उन्हें उपहार के रूप में ईंटें दान करें, इस ईंट का इस्तेमाल अस्पताल बनाने में किया जाएगा. पिछले दिनों धीरेंद्र शास्त्री ने कैंसर अस्पताल की नींव रखी थी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts