HomeCRIME NEWSसंभल: बारात में पथराव के बाद पुलिस पर हमला, महिला समेत 22...

संभल: बारात में पथराव के बाद पुलिस पर हमला, महिला समेत 22 गिरफ्तार, 40 पर एफआईआर

-

  • दो दरोगा-दो सिपाही घायल।

संभल। शादी के दौरान लड़का एवं लड़की पक्ष के बीच पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला हो गया। घटना में दो दरोगा और दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बहजोई सीओ आलोक सिद्धू पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर हमला करने वाले लोगों पर बल प्रयोग करते हुए एक महिला सहित कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया है।

पूरा घटनाक्रम बीते सोमवार की देर रात का है। थाना धनारी क्षेत्र के गांव दरौली निवासी जसबंत पुत्र मंगली की पुत्री की बारात इसी थाना क्षेत्र के गांव मझोला से आई थी। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हुए झगड़े के बाद पथराव शुरू हो गया।

थाना धनारी से दरोगा अंकित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दोनों पक्ष से करीब 45-50 लोग आपस में एक-दूसरे पर पथराव कर रहे थे। अतिरिक्त पुलिस बल की मांग पर मौके पर अन्य फोर्स भी पहुंचा। पुलिस ने उग्र व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया तो वो लोग अधिक उग्र होकर एक-दूसरे पर पथराव और हमला करने लगे। रोकने पर पुलिस के ऊपर जान से मारने की नीयत से भारी पथराव किया गया।

फरार आरोपियों की हो रही तलाश

हालांकि पुलिस कर्मियों की हालत सामान्य है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि धारा 191(2),191(3), 115(2), 109(1),121(1), 132, 351(3), 324(4) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया है।एसपी कृष्ण विश्नोई ने बताया कि 40 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुल 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना में जो लोग शामिल थे और मौके से फरार हो गए हैं उन्हें जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts