Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशउत्तराखंड में भारी बारिश से गंगा उफान पर, अब अमरोहा में भी...

उत्तराखंड में भारी बारिश से गंगा उफान पर, अब अमरोहा में भी दिखने लगा असर

प्रशासन का कहना है कि बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार गंगा का जलस्तर और बढ़ सकता है।

-

– गंगा का जलस्तर 30 सेमी बढ़ा, पुरोहितों की झोपड़ियां डूबीं।

अमरोहा। उत्तराखंड और हरिद्वार में हो रही भारी बारिश का असर अब अमरोहा में दिखने लगा है। गंगा नदी का जलस्तर 30 सेमी तक बढ़ गया है। तिगरी गंगा धाम में सोमवार शाम को अचानक पानी बढ़ने से घाट किनारे स्थित पुरोहितों की झोपड़ियां जलमग्न हो गईं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार दोपहर से पानी लगातार बढ़ रहा है। गंगा घाट पर रखे तख्त और कुछ दुकानें भी पानी में डूब गईं। कुछ सामान को स्थानीय लोगों ने बहते पानी से बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए घाट पर रहने वाले पुरोहितों ने प्रशासन से मदद की मांग की है। हर साल खादर क्षेत्र के 50 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आते हैं। बाढ़ खंड के अधिकारियों ने मौका मुआयना कर लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

प्रशासन का कहना है कि बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है। अधिकारियों के अनुसार गंगा का जलस्तर और बढ़ सकता है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts