HomeGhaziabadगैस सिलेंडर लीक से लगी आग, मची अफरा तफरी

गैस सिलेंडर लीक से लगी आग, मची अफरा तफरी

-

– आग लगने से मची अफरा तफरी, फायर कर्मियों ने इस तरह पाया आग पर काबू।

गाजियाबाद। शालीमार सिटी स्थित कदम सोसाइटी में गैस सिलेंडर लीक से आग लगने की घटना सामने आई है। कदम-अ टावर के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित फ्लैट नंबर 005 में यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और आग पर काबू पा लिया। फ्लैट के मालिक नरेन्द्र सचदेवा ने बताया कि गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लगी। आग की चपेट में आने से घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया।

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर सर्विस की टीम की त्वरित कार्रवाई की वहां मौजूद लोगों ने सराहना की। प्रशासन ने सभी निवासियों से गैस सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है। साथ ही समय-समय पर गैस कनेक्शन की जांच करवाने को कहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts