Homeउत्तर प्रदेशVaranasiVaranasi News: मेरी गाड़ी कैसे रोकी, प्रदेश में किसी की हिम्मत नहीं,...

Varanasi News: मेरी गाड़ी कैसे रोकी, प्रदेश में किसी की हिम्मत नहीं, जज को आया गुस्सा

-

– जज ने एडीएम को हड़काया, डीएम के आदेश पर रोकी गई थी जज की कार।

वाराणसी। कलक्ट्रेट परिसर में गाड़ी रोकने पर लैंड एक्विजिशन कोर्ट के जज किरण पाल सिंह अऊट पर गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा- मेरी गाड़ी को कैसे रोका गया। पूरे प्रदेश में किसी की हिम्मत नहीं मेरी गाड़ी रोकने की। इसके बाद वह गाड़ी से ही कलक्ट्रेट परिसर स्थित अपने कोर्ट गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, डीएम सत्येंद्र कुमार ने गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था। वो खुद जिला मुख्यालय से पैदल कलक्ट्रेट गए थे। अऊट सिटी आलोक वर्मा एंट्री गेट पर तैनात थे।

डीएम सत्येंद्र कुमार के आदेश पर जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर एडीएम सिटी आलोक वर्मा व्यवस्था संभाल रहे थे। तभी कार से जज किरण पाल सिंह वहां पहुंचे। एडीएम ने कहा कि डीएम का आदेश है, आप कार लेकर कोर्ट तक नहीं जा सकते हैं, पैदल ही जाना होगा।

डीएम खुद भी अपने आॅफिस पैदल ही गए हैं। इतना सुनते ही किरण पाल सिंह गुस्सा हो गए। उन्होंने एडीएम को जमकर खरीखोटी सुनाई। इस दौरान एडीएम चुपचाप खड़े दिखाई दिए। फिर उनको कार के साथ अंदर जाने की अनुमति दे दी। थोड़ी देर बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य भी अपने चार पहिया वाहन से पहुंचीं। फिर उनकी गाड़ी को भी अंदर जाने दिया गया।

एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि कलक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के चलते यह फैसला लिया गया है। कलक्ट्रेट और कचहरी परिसर में 23 नवंबर 2007 को आतंकियों ने बम ब्लास्ट किया था। जिसमें वकील समेत 9 लोगों की जान चली गई थी। हादसे के बाद से कलक्ट्रेट परिसर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई थी।

सुरक्षा व्यवस्था में कई बदलाव किए गए थे। वक्त के साथ सुरक्षा व्यवस्था फिर सुस्त हो गई। जिला मुख्यालय के प्रवेश द्वार से कलक्ट्रेट परिसर तक वाहनों की कतार लगने लगी। जिलाधिकारी ने परिसर में वाहनों की भरमार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के चलते चार पहिया और दो पहिया वाहनों के कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने पर पाबंदी लगाई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts