Homeन्यूज़करिश्मा का आफताब से है नजदीकी रिश्ता

करिश्मा का आफताब से है नजदीकी रिश्ता

-

मुंबई। करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड संजय कपूर का 13 जून को 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जिसके बाद दोनों के प्यार के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब होने लगी। इस बीच एक और बड़ी सच्चाई सामने आई है जो बहुत कम लोगों को पता है। फिल्मों की दुनिया जितनी रंगीन होती है, वहां के रिश्ते भी उतने ही दिलचस्प होते हैं। पर्दे पर जो सितारे बिल्कुल अलग नजर आते हैं, असल जिंदगी में कभी-कभी वो रिश्तों की डोर से गहराई से जुड़े होते हैं।

करिश्मा कपूर और आफताब शिवदासानी का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। करिश्मा ने 90 में बतौर हिरोइन हिंदी सिने जगत में कदम रखा तो वहीं आफताब ने बाल कलाकार के तौर पर करियर शुरू किया। बहुत कम लोगों को पता होगा कि इन दोनों का रिश्ता सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री का नहीं, बल्कि खून का भी है। दिलचस्प बात यह भी है कि दोनों अपना जन्मदिन 25 जून को मनाते हैं। करिश्मा का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। वह अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता की बेटी हैं। वहीं आफताब का जन्म मुंबई में 25 जून 1978 में हुआ। उनके पिता प्रेम शिवदासानी सिंधी और मां पुतली शिवदासानी ईरानी हैं।

करिश्मा की मां बबीता शादी से पहले बबीता शिवदसानी थीं। उनके पिता हरि शिवदासानी के भतीजे थे आफताब के पापा, प्रेम शिवदासानी। इस रिश्ते से बबीता आफताब की बुआ लगती हैं और इस तरह आफताब, करिश्मा के ममेरे भाई हुए। दोनों के करियर पर नजर डालें तो करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए अपनी पढ़ाई भी बीच में ही छोड़ दी थी।

उन्होंने महज 16 साल की उम्र में प्रेम कैदी से करियर की शुरूआत की, जो साल 1991 में रिलीज हुई। फिर साल 1992 में दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म पुलिस आॅफिसर में काम किया। जिगर और अनाड़ी जैसी फिल्मों ने एक अभिनेत्री के तौर पर उन्हें पहचान दिलाई। 1994 में राजा बाबू, खुद्दार, अंदाज अपना अपना और सुहाग जैसी फिल्मों से उनका करियर रफ्तार पकड़ने लगा। 1997 की दिल तो पागल है के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

1999-2000 में बीवी नंबर 1, हम साथ साथ हैं, फिजा, और जुबैदा जैसी फिल्मों में उन्होंने भावनात्मक भूमिकाएं निभाकर लोगों की तालियां बटोरीं। साल 2003 के बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली। वहीं आफताब शिवदासानी ने बहुत छोटे से उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। जब वह सिर्फ 14 महीने के थे, तब उन्हें फैरेक्स बेबी के एक विज्ञापन में दिखाया गया था। इसके बाद वे कई टीवी ऐड में भी नजर आए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts