spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJammu and Kashmir Newsवैष्णो देवी मार्ग पर फिर हुआ भूस्खलन

वैष्णो देवी मार्ग पर फिर हुआ भूस्खलन

-

जम्मू। जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के चलते माता वैष्णो देवी यात्रा एक बार फिर रोक दी गई है। मूसलाधार बारिश के चलते हिमकोटी ट्रैक पर भूस्खलन हुआ। इससे वैष्णो देवी यात्रा मार्ग बाधित हो गया। भूस्खलन की घटना के बाद वैष्णो देवी यात्रा का नया यात्रा मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। यह इस वर्ष तीसरी बार है, जब यह मार्ग खराब मौसम की वजह से बंद हुआ है। भूस्खलन के कारण बैटरी कार, केबल कार और हेलीकॉप्टर सेवाएं भी अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।

बारिश के बाद हिमकोटी मार्ग पर करीब 30 फीट तक मलबा जमा हो गया है और बड़े-बड़े पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। हालांकि, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया है और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा को पारंपरिक पुराने मार्ग से जारी रखा गया है।

प्रशासन की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम को देखते हुए सतर्कता बरतें और सिर्फ अधिकृत मार्गों व दिशानिदेर्शों का पालन करें। साथ ही श्राइन बोर्ड की टीमें और आपदा प्रबंधन बल मौके पर तैनात हैं और मलबा हटाने का कार्य तेजी से जारी है।

इससे पहले भी जून महीने में दो बार भारी बारिश के कारण यही मार्ग बंद किया गया था, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा था। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वह हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और स्थिति सामान्य होने पर सभी सेवाएं पुन: बहाल की जाएंगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts