HomemausamMeerut Weather; रिमझिम फुहारों ने दी गर्मी से राहत, सुबह से ही...

Meerut Weather; रिमझिम फुहारों ने दी गर्मी से राहत, सुबह से ही होने लगी बूंदाबांदी

-

  • दो दिन तक बारिश के आसार, बुधवार सुबह से ही होने लगी बूंदाबांदी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से रिमझिम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और दो दिन तक हल्की बारिश के आसार हैं। किसानों और आमजन दोनों को राहत मिली है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार सुबह से रिमझिम फुहारों ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत दे दी है। पिछले एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद आज सुबह का नजारा ही बदल गया -हल्की बारिश और आसमान में काले बादल छा जाने से वातावरण ठंडा और मनमोहक हो गया।

सुबह से ही बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है, जिससे दिन का तापमान कम हो गया है और उमस भी घटती नजर आ रही है। आसमान में बादलों की वजह से दिन में ही अंधेरा छा गया है।
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम ने बताया कि अगले दो दिन तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। उनका कहना है कि इस बार मानसून समय पर पहुंचेगा और बरसात किसानों के लिए भी लाभदायक होगी।

उन्होंने बताया कि रिमझिम बारिश से केवल मौसम ही नहीं बदलेगा, बल्कि तापमान में गिरावट और उमस से राहत भी दर्ज की जाएगी। खेती-किसानी पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts