spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, January 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut Bulldozer Action: एनएएस कॉलेज रोड पर हटाए गए अतिक्रमण, जमकर चला...

Meerut Bulldozer Action: एनएएस कॉलेज रोड पर हटाए गए अतिक्रमण, जमकर चला नगर निगम का बुलडोजर

मेरठ नगर निगम की टीम ने कचहरी क्षेत्र में मेघदूत पुलिया से लेकर एनएएस कॉलेज के सामने तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, निगम की टीम ने सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

-

  • मंगलवार को भी जेसीबी के साथ चला निगम का अतिक्रमण मुक्त अभियान।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को भी नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभिनय चलाया और इस दौरान सड़कों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया। हालांकि, अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम की टीम का स्थानीय दुकानदारों ने विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे अवैध अतिक्रमण करने वालों को पीछे हटना पड़ा।

दरअसल, मंगलवार को मेरठ नगर निगम की टीम ने कचहरी क्षेत्र में मेघदूत पुलिया से लेकर एनएएस कॉलेज के सामने तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस अभियान के तहत, निगम की टीम ने सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।

इस अभियान में, निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सड़कों पर किए गए अवैध कब्जों, जैसे कि दुकानों के बाहर नाले-नालियों पर बने स्लैब को हटाया। जिसके चलते सड़क काफी खुली हुई दिखाई दी।

हालांकि अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की टीम का स्थानीय दुकानदारों ने विरोध किया। लेकिन विरोध के बावजूद अभियान जारी रहा। बता दें कि, मेरठ शहर में प्रयागराज की भांति इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट (एकीकृत विकास) के लिए 18 हजार करोड़ से अधिक राशि का प्लान तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री का निर्देश है कि, प्लान पर काम से पहले शहर को अतिक्रमण और जाम से मुक्त कर लिया जाए। इसी के तहत जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों से उनके क्षेत्रों के अतिक्रमण और उसे हटाने की कार्ययोजना प्राप्त करके अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया हुआ है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts