HomeCRIME NEWSचार साल से ब्लैकमेल करते हुए कर रहा था यौन शोषण, आरोपी...

चार साल से ब्लैकमेल करते हुए कर रहा था यौन शोषण, आरोपी अरेस्ट

-

  • फोटो को वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म।

गाजियाबाद। खोड़ा थाना पुलिस ने एक निजी कंपनी के कर्मचारी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील को इंदिरापुरम अंडरपास से पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी और पीड़िता नोएडा की एक निजी कंपनी में साथ काम करते थे। दोनों खोड़ा थाना क्षेत्र में एक ही मकान में अलग-अलग कमरों में किराए पर रहते थे। इस दौरान दोनों में दोस्ती हो गई।

एक दिन जब युवती बाहर गई, आरोपी ने उसके मोबाइल से कुछ निजी तस्वीरें अपने फोन में ट्रांसफर कर लीं। इन तस्वीरों के जरिए वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने ब्लैकमेल कर युवती के साथ दुष्कर्म किया।

इतना ही नहीं, आरोपी ने पीड़िता की निजी तस्वीरें उसके परिवार को भेजकर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने दिल्ली के संगम विहार थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। जांच के बाद मामला खोड़ा थाने को ट्रांसफर कर दिया गया।

पुलिस ने एफआईआर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts