HomeCRIME NEWSMeerut: गंगानगर क्षेत्र में बिल्डर पर जानलेवा हमला, दो गोली मारी, कैमरे...

Meerut: गंगानगर क्षेत्र में बिल्डर पर जानलेवा हमला, दो गोली मारी, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

- हमलावर जिस कार से आए थे, सीसीटीवी फुटेज में उसका नंबर मेरठ में रजिस्टर्ड बताया जा रहा है। इसी के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध के परिजन को रात में ही हिरासत में ले लिया है।

-

  • गंगानगर की गंगाधाम कॉलोनी में देर रात घर के बाहर छह बदमाशों ने किया हमला।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र की गंगाधाम कॉलोनी निवासी बिल्डर पर उनके घर के बाहर ही कार सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। गाड़ी में तोड़फोड़ करने के साथ ही दो गोलियां मारी गई। गोली लगने से घायल बिल्डर को सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। गंगाधाम कॉलोनी के मकान संख्या सी-12 निवासी रनवीर त्यागी ने बताया कि उनके पुत्र दीपक त्यागी की हनुमंते बिल्डर के नाम से फर्म है और वह प्रोपर्टी का काम भी करते हैं। बुधवार रात करीब पौने आठ बजे जब बारिश हो रही थी, तो दीपक घर के बाहर अपनी स्कॉर्पियो कार में बैठे थे। इसी दौरान एक स्वीफ्ट कार वहां आई और उसमें से पांच लोग बाहर आए। जबकि चालक कार में ही बैठा रहा।

 

वीडियो आया सामने-

 

रनवीर त्यागी ने बताया कि पांच बदमाशों ने कार से उतरकर सबसे पहले गाड़ी में तोड़फोड़ की। जब दीपक त्यागी गाड़ी से बाहर आए तो हमलावरों ने उन पर पहले तो लाठी से हमला बोला और उसके बाद तमंचों से गोली चला दी। जिसमें एक गोली जहां गर्दन एक हिस्से को चीरते हुए निकल गई, जबकि दूसरी गोली के छर्रे सीने और मुंह पर लगे हैं। इसके साथ ही लाठी के वार से पैर में भी फ्रेक्चर हो गया।

गोली की आवाज सुनकर जब तक रनवीर और परिजन बाहर आए, बदमाश भाग चुके थे। लेकिन पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद परिजन घायल को लेकर सुशीला जसवंत राय अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। जहां अब हालत खतरे से बाहर है। इसके साथ ही रनवीर त्यागी ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मेरठ नंबर कार से आए थे हमलावर

हमलावर जिस कार से आए थे, सीसीटीवी फुटेज में उसका नंबर मेरठ में रजिस्टर्ड बताया जा रहा है। इसी के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध के परिजन को रात में ही हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही हमलावरों ने अवैध 315 बोर और 12 बोर के तमंचों से फायर किए थे। क्योंकि मौके से पुलिस को एक 315 बोर का कारतूस मिला है, जबकि दीपक मुंह और सीने पर जो छर्रे लगे हैं, वह 12 बोर के तमंचे के हैं।

कॉलोनी के भीतर के विवाद पर शक

लोगों में चर्चा है कि गंगा धाम कॉलोनी में सोसायटी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में कुछ दिन पहले दीपक की कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। ऐसे में चर्चा है कि इसी विवाद में बाहरी लोगों को बुलाकर दीपक पर हमला कराया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts