Homeउत्तर प्रदेशHastinapurHindi News: हस्तिनापुर क्षेत्र में युवक की पिटाई कर बनाया मुर्गा, वीडियो...

Hindi News: हस्तिनापुर क्षेत्र में युवक की पिटाई कर बनाया मुर्गा, वीडियो हो रहा वायरल

-

शारदा रिपोर्टर हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र में एक युवक को मुर्गा बनाकर पीटने और उसके माफी मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और आरोपी युवकों के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया।

अपराध करने के बाद अपराधियों द्वारा उसका वीडियो बनाकर वायरल करने का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन ऐसे ही वीडियो सामने आते हैं मंगलवार को भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया जो हस्तिनापुर क्षेत्र के समीप एक फॉर्म का बताया जा रहा है। जिसमें कस्बे की प्रभातनगर कालोनी निवासी एक युवक को डंडे से लगातार मारपीट की जा रही है वही उसे मुर्गा बनाते हुए जाति सूचक शब्द व शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ तो अब इस मामले में पीडित ने थाना पर तहरीर दी तो पुलिस मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

पीडित कस्बे की प्रभात नगर कालोनी निवासी देवा ने थाना पर मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि वह बंगाली बाजार के समीप भडाना कृषि फार्म पर नौकरी करता है। सोमवार को जब वह दूसरे कृषि फार्म जलालपुर मकबूलपुर उर्फ चेतावाला पर कार्य कर रहा था। तभी लगभग साढे तीन बजे अमित निवासी माखननगर अपने दो अन्य अज्ञात साथियो के साथ वहा पहुंचा तथा सभी ने उसके साथ जान से मारने की नीयत से मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही जाति सूचक शब्द कहते हुए गाली गलौच भी की। जिससे उसे गंभीर चोट आई है।

अवैध तमंचे से गोली मारने की धमकी भी दी। उसका मानसिक उत्पीडन करते हुए मारपीट करने की वीडियो भी वायरल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने वायरल वीडियो में थाना पर शिकायत करने पर भुगत लेने की धमकी दी हैं। पीड़ित युवक ने बताया की दहशत फैलाने के उद्देश्य से आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल किया है। इस मामले में सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ के साथ पहुंचे परिजनों ने बुधवार को थाने पर पहुंच कर कार्रवाई की मांग की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts