HomeCRIME NEWSशादी में मुलाकात, दोस्ती फिर वीडियो कॉल और ब्लैकमेलिंग

शादी में मुलाकात, दोस्ती फिर वीडियो कॉल और ब्लैकमेलिंग

-

– पीतल कारोबारी के बेटे को महंगा पड़ा फोन रोमांस, महिलाएं मांग रहीं एक लाख।

मुरादाबाद। पीतल कारोबारी के बेटे को फोन पर महिला से रोमांस करना महंगा पड़ गया। महिला ने वीडियो रिकॉर्ड कर ली और पैसों की डिमांड शुरू कर दी। मामला ब्लैकमेलिंग तक पहुंचा तो पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शादी में मुलाकात, फिर फोन पर बातचीत और वीडियो कॉल के बाद ब्लैकमेल कर मांगे एक लाख ये पूरा घटनाक्रम मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके का है। जहां दो महिलाओं ने एक पीतल कारोबारी के बेटे से दोस्ती की। इसके बाद फोन पर रोमांस हुआ और फिर ब्लैकमेलिंग की कोशिश की गई। आरोप है कि दो महिलाएं पीतल कारोबारी के बेटे से एक लाख रुपए मांग रही हैं और न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, थाना मझोला इलाके के जवाहर नगर निवासी पीतल कारोबारी का बेटा लगभग एक माह पूर्व कोकरपुरी स्थित रॉयल बैंक्वेट हॉल में एक शादी के प्रोग्राम में शामिल हुआ था। वहां उसकी मुलाकात दो अंजान महिलाओं से हुई। पीतल कारोबारी के बेटे का कहना है कि महिलाओं ने उसका मोबाइल नंबर मांगा तो उसने दे दिया।

कारोबारी के बेटे की मानें तो कुछ दिनों बाद एक महिला ने खुद को गुलशन बताते हुए उसे कॉल की और कहा कि मैं वहीं महिला हूं, जो शादी समारोह में मिली थी। इसके बाद गुलशन और उसकी बहन गुलफशां ने युवक के बेटे से बातचीत शुरू कर दी। पीतल कारोबारी के बेटे का महिलाओं से फोन पर रोमांस शुरू हो गया। महिलाओं के साथ उसकी वीडियो कॉल भी होने लगीं।

आरोप है कि गुलफशां ने वीडियो कॉल के जरिए युवक के बेटे की तस्वीरें लीं और अब उस पर दबाव बना रही है कि अगर वह एक लाख रुपए नहीं देगा तो वह उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा देगी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

पीड़ित युवक ने एसएसपी को दिए गए शिकायत पत्र में बताया कि दोनों बहनें पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुकी हैं और कई लोगों से झूठे आरोप लगाकर पैसे वसूल चुकी हैं। इस प्रकरण को लेकर परिवार मानसिक रूप से बेहद परेशान है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने एफआईआर के आदेश दिए।

थाना मझोला प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों नामजद महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी महिलाओं को जल्द ही गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts