HomeCRIME NEWSमेरठ: जमीनी विवाद में हमले का वीडियो वायरल, पुलिस ने 19 लोगों...

मेरठ: जमीनी विवाद में हमले का वीडियो वायरल, पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

-

  • …….पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया,
  • 9 आरोपी गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। जमीनी विवाद में दो समुदायों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। जानलेवा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई। जिसके बाद 19 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें से नौ की गिरफ्तारी की गई है।

 

दरअसल पूरा मामला मेरठ के थाना बहसूमा क्षेत्र की है। जहां ग्राम अकबरपुर में कामिल और उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों के बीच प्रॉपर्टी विवाद चल रहा है। कई बार ग्रामीणों में इस मामले में दोनों को समझा बुझा कर शांत किया। लेकिन 2 दिन पहले दोनों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान कामिल पक्ष में फायरिंग की।लेकिन गनीमत यह रही की गोली किसी को नहीं लगी।

 

एसपी देहात कमलेश बहादुर की मानें तो मामले में 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें से नौ लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। बाकी लोगों की वीडियो फुटेज के आधार पर शिनाख्त की जा रही है। ताकि उनकी भी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts