spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: श्री देवनारायण बोर्ड गठित करने की सीएम योगी से मांग

मेरठ: श्री देवनारायण बोर्ड गठित करने की सीएम योगी से मांग

-

  • राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा और श्री देवनारायण पीठ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा और श्री देवनारायण पीठ के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थान व मध्यप्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश में भी श्री देवनारायण बोर्ड के गठन की मांग को लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम, जिलाधिकारी को सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गयी कि श्री देवनारायण भगवान विष्णु के अवतार है। उन्होंने हमेशा सनातन धर्म की रक्षा की। उन्होंने कहा कि, राजस्थान व मध्यप्रदेश में पहले से ही श्री देवनारायण बोर्ड का गठन सरकारें कर चुकी है। इसलिए उत्तर प्रदेश में भी श्री देवनारायण बोर्ड का गठन होना चाहिए।
आज राष्ट्रीय वीर गुर्जर महा सभा के समस्त पदाधिकारी श्री देवनारायण पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सत्यदेव महाराज तमाम कार्यकतार्ओं भक्तजनों के साथ इकठ्ठा हुए तथा सनातन धर्म की जय, भारत माता की जय बोलते हुए कलेक्ट्रेट में गये और ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक कर संगठन के विस्तार पर चर्चा की। साथ ही संगठन की कार्यशैली को आगे बढ़ाने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने। बच्चों को संस्कारिक शिक्षा, खेलकूद की शिक्षा व योग शिक्षा में निपुण कर आगे बढ़ाने के लिये प्रेरित करने समाज को मजूबत करने के लिए जनजागृति लाने, सामाजिक बुराईयों पर अंकुश लगाने को लेकर मुख्य चर्चा की।

कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्री देवनारायण पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सत्यदेव ने कहा कि राजस्थान व मध्यप्रदेश में श्री देवनारायण बोर्ड का गठन हो चुका है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि, हम इस मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम से भिजवायेंगे। साथ ही एक सामाजिक चेतना रथ यात्रा इसी मांग को लेकर निकाली जायेगी। जो उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से होकर गुजरेगी। जिसका समापन लखनऊ में होगा।

बैठक में कई अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे तथा समाज से समाजिक कुरीतियों को दूर करने उच्च्च शिक्षा के क्षेत्र में समाज को मुख्यधारा में लाना, संगठन को मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर जनजागृति लाने की बात कही।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts