spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutचंद्रयान-3 की झलक पर विराजमान हुए गणपति जी

चंद्रयान-3 की झलक पर विराजमान हुए गणपति जी

-

  • मवाना की प्रीतनगर कालोनी में गणेश महोत्सव का शुभारंभ,
  • भक्तों ने व्रत रख की पूजा अर्चना।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मवाना। गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणपति महाराज, ब्रह्मांड नायक के रूप में प्रीत नगर कालोनी निवासी मनीष खन्ना के आवास पर विराजमान हुए।

इस मौके पर भगवान श्रीगणेश महाराज ब्रह्मांड नायक के रूप मे चांद पर विराजित दिखाए गए हैं। भारतीय लोगों ने चंद्रयान-3 की झलक के रूप में गणेशजी की मूर्ति विराजमान की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित महोत्सव कार्यक्रम में चंद्रयान -3 एवं पृथ्वी पर जी-20 समूह की बैठक होती हुई दिखाई गई। इसी तरह सौर मिशन द्वारा सूर्य पर आदित्य L1 को भेजे जाने की एक झलक भी दिखाई गयी है‌।

इस झांकी में मुख्य रूप से अमर रस्तोगी, करण खन्ना, मनीष खन्ना, अविरल रस्तोगी, स्वाति खन्ना, दृष्टि खन्ना, तनु रस्तोगी, वर्तिका रस्तोगी, कृष रस्तोगी अंकिता रस्तोगी आदि का सहयोग रहा।

इस बेला में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सुभाष गाबा, जिला कोषाध्यक्ष महेश आर्य, जिला संयोजक विकास कश्यप, जिला प्रमुख अमित ढाका, जिला कार्य अध्यक्ष हरविंदर छाबड़ा, जिला प्रवर्तन प्रमुख प्रभात कुमार अभिषेक आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts