HomemausamMeerut Weather: भीषण गर्मी में उमस की मार पारा पहुंचा 42 के...

Meerut Weather: भीषण गर्मी में उमस की मार पारा पहुंचा 42 के पार, वैज्ञानिक बोले अभी…

-

  • वैज्ञानिक बोले अभी तीन दिनों तक लू चलने की संभावना, फिर होगी बूंदाबांदी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। रविवार से बदले मौसम के तेवर ने बुधवार को भी अपना तेवर जारी रखा। बुधवार सुबह भी लोगों की शुरूआत भारी गर्मी के बीच उमस से हुई। हाल ये है कि मंगलवार को पारा जहां 42 पार पहुंच गया, तो बुधवार को भी यही हाल रहा। गर्म लू चलने से दोपहर को सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम नजर आई।

राजकीय मौसम विभाग कार्यकाल पर मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 40 एवं न्यूनतम आर्द्रता 32 दर्ज की गई है। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मौसम में बदलाव के संकेत बन रहे है।

अधिक गर्मी पड़ने के कारण मौसम में बदलाव होगा और फिर से मौसम में बारिश के संकेत बनेंगे। फिलहाल अगले 3 दिन तक गर्मी का सितम जारी रहेगा। इसके बाद बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts