spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSगाजियाबाद: सूटकेस में महिला की लाश दिल्ली से गाजियाबाद फेंकने आए, सीसीटीवी...

गाजियाबाद: सूटकेस में महिला की लाश दिल्ली से गाजियाबाद फेंकने आए, सीसीटीवी में आए नजर

-

– रात तीन बजे बाइक से पहुंचे, सूटकेस फेंका और चले गए, सीसीटीवी में नजर आए।

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर इलाके में सूटकेस में मिली महिला की लाश दिल्ली से लाकर फेंकी गई थी। यह बात तब सामने आई, जब पुलिस ने घटनास्थल के 5 किमी के दायरे में लगे सीसीटीवी चेक किए। पहला ढाबे पर और दूसरा एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में एक बाइक दिखी। बाइक पर दो युवक बैठे दिखे। पीछे बैठे शख्स के पास वैसा ही हरा सूटकेस दिखा, जैसा क्राइम स्पॉट पर मिला है। दोनों युवकों ने सफेद चादर में बांधकर सूटकेस को ड्राइवर और सवारी के बीच में रखा है। ये दोनों दिल्ली की तरफ से आए थे। मंगलवार सुबह तड़के 3 बजकर 2 मिनट पर सूटकेस को नहर की पटरी पर फेंका गया। उसके बाद दोनों युवक वापस दिल्ली की तरफ चले गए। यह स्पॉट दिल्ली बॉर्डर से सिर्फ 2 किमी दूर है। हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी नहीं किए हैं।

लोनी बॉर्डर इलाके में 10 जून को सूटकेस के अंदर एक महिला की लाश मिली। बॉडी तोड़-मरोड़कर पैक की गई थी। सुबह 8 बजे सूटकेस में लिपटी सफेद चादर को कुत्ते खींच रहे थे। लोगों को दुर्गंध आने पर शक हुआ। इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। ढफश् और लोनी बार्डर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोनी बार्डर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह भी पहुंचे और जांच कराई।

फोरेंसिक टीम के आने पर सूटकेस को खोला गया। अंदर एक 25-28 साल की महिला की लाश थी। खून रोकने के लिए दुपट्‌टा लगाया गया था। महिला का चेहरा गोल, रंग गेहुंआ है। दोनों हाथों में कांच की एक-एक चूड़ी थी। नाक में सोने की लांग पहने थी। महिला नीले रंग का सूट यानी कुर्ता पहने हुए थी। काली रंग की सलवार थी। उसकी मांग में सिंदूर था, पैरों में बिछुए थे। महिला विवाहित और धर्म से हिंदू लग रही है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। गले पर निशान है, जैसे गला घोंटा गया हो।
लोनी बार्डर क्षेत्र में बेहटा हाजीपुर की नहर की पटरी के पास शिव वाटिका कॉलोनी के सामने सूटकेस मिला। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, यह नहर यूपी के सहारनपुर से निकली है। फिर शामली जिले की सीमा से होकर आती है। इसमें पानी हर समय नहीं चलता, लेकिन बीच-बीच में पानी छोड़ा जाता है। पहले इसका पानी दिल्ली में यमुना में जाता था, अब हिंडन नदी में गिरता है।

नहर की पटरी पर ज्यादातर जगह कैमरे नहीं लगे हैं। जो कॉलोनी है, वहीं पर कैमरों को पुलिस ने देखा। पुलिस का कहना है कि कैमरे में एक बाइक कैद हुई है। इसमें 2 लोग सवार हैं। पुलिस इसी की पहचान कर रही है। यह रास्ता दिन में ज्यादा चलता है। रात में यहां वाहन कम निकलते हैं। ऐसे में कातिलों ने नहर के रास्ते को सेफ मानकर लाश को फेंका।

लोनी बार्डर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर हरेंद्र मलिक का कहना है कि महिला के शव का पंचनामा कर दिया गया है। पहचान नहीं हो पाई है, ऐसे में पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम 72 घंटे बाद ही कराया जाएगा। अगर तब तक पहचान नहीं होती, तो महिला के शव का अंतिम संस्कार लावारिस मानते हुए किया जाएगा। लेकिन महिला के कपड़े, अन्य जो भी सामान हैं, उन्हें सील कर दिया जाएगा। जिससे आने वाले दिनों में पहचान में परिजन पहचान सकें।

पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं। पहले हमारा फोकस है कि महिला की पहचान हो जाए। इसमें सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। बाइक से सूटकेस को यहां फेंका गया है, दो लोग बाइक पर सूटकेस को दिल्ली की तरफ से लेकर आए थे। – आलोक प्रियदर्शी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts