Homemausamसोमवार के बाद मंगलवार, पारा पहुंचा 42 के पार

सोमवार के बाद मंगलवार, पारा पहुंचा 42 के पार

Meerut Weather: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 3 से 4 दिन तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। शहरवासियों को तेज धूप और तपिश ने बेहाल कर दिया

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोमवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक और गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है।

जेठ की दोपहर में धरती तप रही है। सोमवार को मेरठ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। लगातार बढ़ते तापमान और हीट वेव ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। न दिन में राहत है, न ही रात सुकून देने वाली है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 3 से 4 दिन तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। शहरवासियों को तेज धूप और तपिश ने बेहाल कर दिया है। सोमवार सुबह से ही गर्म हवाओं और चुभती धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया। शाम तक भी मौसम का मिजाज नहीं बदला और गर्मी का प्रकोप बना रहा।
मंगलवार को भी सुबह से गर्मी ने लोगों को सताना शुरू कर दिया। सुबह से ही सूरज की तपिश इतनी तेज थी कि नौ बजे के बाद लोग जरूरी काम से ही घरों से निकले, नहीं तो घरों में कैद होने को मजबूर हो गए।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, अभी कुछ दिन और राहत की उम्मीद नहीं है। गर्म हवाओं के साथ उमस भी बढ़ेगी। सीसीएसयू की वेधशाला पर सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts