Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: लोगों ने किया बिजली घर पर हंगामा

मेरठ: लोगों ने किया बिजली घर पर हंगामा

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरूरपुर बिजलीघर से जुडे गांव कक्केपुर के एक मोहल्ले में पिछले चार दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका होने के चलते करीब 200 परिवारों के घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। भीषण गर्मी में ग्रामीण काफी परेशान हैं। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजलीघर पर पहुंंचकर जमकर हंगामा किया।

गांव कक्केपुर निवासी अली मोहम्मद, नीरज, योगेश, अहसान, संदीप, मेहरदीन, इस्लाम, अकबर, विनोद, बिरजू, संजय, राजा, विपिन, नपीस, सतीश आदि ने सोमवार को देर रात सरूरपुर बिजलीघर पर पहुंचकर हंगामा किया। बताया कि सैनी वाले मोहल्ले में मस्जिÞद के पास रखा हुआ ट्रांसफार्मर पिछले चार दिनों से फुंका हुआ है जो आज तक नहीं बदला गया। ग्रामीणों का कहना कि भीषण गर्मी की उनकी परेशानी को दोगुना कर दिया है। उनकी रात भी अंधेरे में कट रही है। जबकि, लोग बिजली के साथ साथ अब पानी के लिए भी परेशान हो गए हैं।

हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि, वह कई बार ट्रांसफार्मर बदलने की शिकायत कर चुके हैं पर सुनवाई नहीं हो रही। हालांकि, बिना किसी आश्वासन के ही ग्रामीण उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत करने की बात कहते हुए बिजलीघर से लौट गए।

शनिवार को ट्रांसफार्मर फुंका था। चार दिन वाली बात बेबुनियाद है, रविवार को अवकाश होने के चलते देरी हुई। सोमवार को गांव में ट्रांसफार्मर भेजा जा चुका है जिसे देर रात तक चालू करा दिया जाएगा। – संदीप कुमार, एसडीओ सरधना

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts