spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: नगर निगम के खिलाफ सपाइयों ने चलाई रिक्शा, किया जोरदार प्रदर्शन

मेरठ: नगर निगम के खिलाफ सपाइयों ने चलाई रिक्शा, किया जोरदार प्रदर्शन

-

  • शहर की बेपटरी होती सफाई व्यवस्था के साथ ही जर्जर सड़कों का उठाया मुद्दा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहरभर में बेपटरी होती जा रही सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग को लेकर दर्जनों सपाईयों ने सोमवार को कमिश्नरी चौराहे पर रिक्शा चलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीएम कार्यालय पर एक ज्ञापन सौंपते हुए सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

 

प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि लोहिया नगर हापुड़ रोड में कूड़े का पहाड़ बना हुआ है। जिससे वहां के कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों और क्षेत्रवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि, कूड़े और गंदगी के कारण से लोग गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। जबकि, सबकुछ जानते हुए भी नगर निगम अधिकारी और कर्मचारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि, पुराने कमेले के पास इंटर कॉलेज के सामने भी कूड़े का पहाड़ बना हुआ है। जबकि, नगर निगम में आने वाले क्षेत्र की स्थिति बहुत खराब है। शहरभर की स्ट्रीट लाइट बंद है।नाले व नालिया कूड़े से अटी पड़ी है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। वार्ड-5 शिवलोकपुरी मोहल्ला नई गोविंदपुरी कंकरखेड़ा मे पिछले 10 महीने से नाली और सड़क का निर्माण रूका पड़ा है। जिससे वहां के क्षेत्रवासियों और शमशान घाट को जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि, ईद का पर्व आने वाला है और शहरभर में गंदगी और कूड़े के ढ़ेर लोगों का स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे सपाईयों ने साफ कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो सभी कार्यकर्ता नगर निगम परिसर में धरने पर बैठ जाएंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts