HomeCRIME NEWSमेरठ: शराब के पैग न बनाने पर पति ने पत्नी को पीटा,...

मेरठ: शराब के पैग न बनाने पर पति ने पत्नी को पीटा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

-

  • अवैध संबंधों का विरोध करने पर भी मारपीट, थाने में शिकायत।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक पति की क्रूरता का मामला सामने आया है। न्यू इस्लामनगर की रहने वाली परवीन उर्फ मुस्कान ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मुस्कान का 4 साल पहले तारापुरी निवासी शावेज से निकाह हुआ था।

मुस्कान के अनुसार, उसका पति शराब का आदी है। वह रात को घर आकर उससे शराब के पैग बनवाता है। मना करने पर वह उसे पीटता है। इतना ही नहीं, शावेज के एक अन्य महिला से भी अवैध संबंध हैं। कुछ दिन पहले मुस्कान ने पति को उस महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। विरोध करने पर शावेज ने उसकी पिटाई कर दी। जब मुस्कान शिकायत करने आरोपी महिला के घर पहुंची, तो वहां महिला और उसके भाई ने मिलकर गर्भवती मुस्कान की पिटाई कर दी।

पीड़िता ने मारपीट का वीडियो बनाया और बुधवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts