Homeउत्तर प्रदेशMeerutतूफान में मारे गए लोगों को दें मुआवजा

तूफान में मारे गए लोगों को दें मुआवजा

-

  • आम आदमी पार्टी के दर्जनों सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे।
  • आप के दर्जनों सदस्यों ने ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुधवार को आए आंधी, तूफान व तेज बारिश से किसानों को हुए नुकसान एवं जनहानि के लिए मुआवजे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के दर्जनों सदस्य शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने बताया कि, बुधवार को मेरठ जिले में आए भयंकर तूफान ने क्षेत्र के किसानों, बागवानों और आम नागरिकों को अपूर्णीय क्षति पहुँचाई है। इस
प्राकृतिक आपदा ने जिले के विभिन्न हिस्सों, विशेष रूप से किठौर, शाहजहांपुर, फलावदा और जानी क्षेत्रों, जो जिले की प्रमुख फल पट्टी हैं, को प्रभावित किया है, और भारी हवाओं तथा तूफान के कारण आम और लीची के बागों को भारी नुकसान हुआ है।  तूफान के दौरान मेरठ जिले में कुछ व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हुई है, जो इस आपदा की गंभीरता को दशार्ता है।

इस बात को देखते हुए आम आदमी पार्टी यह मांग करती है कि, जिले के प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल अधिकारियों की टीमें गठित कर फसलों, बागों, और अन्य संपत्तियों के नुकसान का विस्तृत सर्वेक्षण कराया जाए। बागवानों व किसानों को उनकी क्षति के अनुरूप उचित राहत राशि और मुआवजा प्रदान किया जाए। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता शीघ्र प्रदान की जाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts