HomeCRIME NEWSमेरठ: चोरी के आरोप में बंधक बनाकर पीटने का आरोप, मामले की...

मेरठ: चोरी के आरोप में बंधक बनाकर पीटने का आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

-

  • पीड़ित ने थाने पहुंचकर की शिकायत।
  • पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के लखवाया के रहने वाले एक युवक ने गांव मुरलीपुर के रहने वाले युवक पर चोरी का आरोप लगाकर कमरे में आधा घंटे तक बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पीड़ित ने पुलिस को आरोपी द्वारा मारपीट के निशान भी दिखाए हैं। वही एक समाजसेवी दुष्यंत रोहटा और नवाब लखवाया पीड़ित युवक को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव लखवाया के रहने वाले संजीव जाटव ने मंगलवार को कंकर खेड़ा थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह मुरलीपुर गांव में जनेश्वर के मकान पर पुताई का काम कर रहा था। वहीं मुरलीपुर निवासी आरोपी भी मकान में पत्थर लगाने का काम कर रहा है। आरोपी ने पैसे चोरी करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित को कमरे में बंद कर दिया। वहीं पीड़ित को जाति सूचक शब्द बोले। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित युवक को लगभग आधे घंटे तक कमरे में बंद रखा और जमकर पिटाई की।

पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में लग गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts