HomeAccident NewsMainpuri Accident News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में पीछे...

Mainpuri Accident News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से टकराई बस, मची चीख पुकार, कई घायल

-

  • हादसे में परिचालक सहित 21 लोगों के घायल होने की सूचना
  • चालक को आयी थी नींद की झपकी।

मैनपुरी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी के करहल में भीषण सड़क हादसा हो गया। बस एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में परिचालक सहित 21 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी को उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

आजमगढ से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही बस के चालक को मंगलवार की सुबह झपकी आ गई। जिसके बाद अनियंत्रित हुई बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे माइल स्टोन 99 के पास खडे़ ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में परिचालक सहित 21 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे एक प्राइवेट बस जो कि आजमगढ से सवारियों को लेकर दिल्ली कश्मीरी गेट जा रही थी। माइल स्टोन 99 के पास खडे़ ट्रक में पीछे से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस परिचालक गांव रामनगर किशनी निवासी विपिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं करीब 20 यात्री भी चोटिल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बस परिचालक विपिन व अन्य यात्रियों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। चालक संजय कुमार निवासी गांव मुसरिया मथुरा ने पुलिस को बताया कि नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हुई बस को मार्ग से हटवाने के बाद आवागमन सुचारू कराया। वहीं ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग चुका था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं लगी है। हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts