HomeCRIME NEWSमेरठ: कार ओवरटेक करने पर जानलेवा हमला, दबंगों ने कार में की...

मेरठ: कार ओवरटेक करने पर जानलेवा हमला, दबंगों ने कार में की तोड़फोड़, घटना सीसीटीवी में कैद

-

  • पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

Sharda Express Meerut News: मेरठ में दबंगों के हौसले बुलंद। नौचंदी थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में शराब के नशे में धुत दबंगों की गुंडई का एक वीडियो प्रकाश में आया है। जहां आधा दर्जन दबंगों ने अपनी कार को ओवरटेक करने वाले कार चालक पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। पीड़ित कार चालक ने भागकर दबंगों से अपनी जान बचाई, इस दौरान दबंगों ने उसकी कार को तोड़ दिया। घटना का सीसीटीवी सामने आने पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात को नौचंदी थाना क्षेत्र के पॉश इलाके में शराब के नशे में धुत आधा दर्जन दबंगों की दबंगई प्रकाश में आई है। वैशाली कॉलोनी में दबंग अपनी कार को ओवरटेक करने से नाराज हो गए। उन्होंने दूसरी कार को रोकने के बाद उसके चालक पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। किसी तरह पीड़ित कार चालक और उसके साथी ने भाग कर अपनी जान बचाई। इसके बाद दबंगों ने उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। घटना निकट लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर दबंगों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts