HomeCRIME NEWSबनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की कार पर फायरिंग

बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की कार पर फायरिंग

-

– मैकेनिक के कंधे पर लगी गोली, कार खराब होने पर लेकर जा रहा था गैराज


वाराणसी। जिले में दबंगों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष की कार पर फायरिंग झोंक दी। इस दौरान मैकेनिक के दाएं कंधे पर गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।

एशिया महाद्वीप के अधिवक्ताओं के प्राचीनतम संगठन बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश तिवारी की कार पर मंगलवार की रात 1:30 बजे के बाद फायरिंग की गई। बदमाशों की फायरिंग में मैकेनिक के दाएं कंधे पर गोली लगी है। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई गई है। शिवपुर थाने की पुलिस हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

अधिवक्ता सतीश तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनका वाहन खराब हो गया था और स्टार्ट ही नहीं हो रहा था। इस पर वह मैकेनिक बुलाकर वाहन उसे दे दिए थे। मैकेनिक और उसके स्टाफ वाहन को ले जा रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष ने कहासुनी के बाद फायरिंग की।

असलहे से निकली गोली मैकेनिक सोनू सोनकर के कंधे पर लगी। उसे उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सोनू सोनकर की तहरीर पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस बदमाशों की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts