Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशखेत में सिंचाई कर रहे किसान को बाघ ने मार डाला, इलाके...

खेत में सिंचाई कर रहे किसान को बाघ ने मार डाला, इलाके में दहशत

-

– खेत से बरामद हुआ क्षत विक्षत शव, 

– पीलीभीत में बाघ से दहशत।


पीलीभीत। मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के दावों के बीच बाघ ने एक और किसान की जान ले ली। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में गन्ने की सिंचाई कर रहे किसान को बाघ ने मार डाला। घटना से किसान के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, इलाके में बाघ की दहशत व्याप्त है।

पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में गन्ने के खेत में सिंचाई कर रहे गांव नजीरगंज निवासी किसान हंसराज (50) को बाघ ने मार डाला। मंगलवार रात को किसान का शव उनके खेत से करीब 300 मीटर दूर गांव के ही तिरमल के खेत में मिला। घटना से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

घटना खुटार रेंज की है। मगर रात को खुटार रेंज का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। हरीपुर रेंज के रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। लोगों का कहना था की बाघ कई महीनों से क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा है। सूचना के बाद भी वन विभाग ने उसे खदेड़ने य पकड़ कर जंगल में छोड़ने की कोशिश नहीं की।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts