HomeTrendingआदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, एयरफोर्स के जवानों से की मुलाकात

आदमपुर एयरबेस पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, एयरफोर्स के जवानों से की मुलाकात

-


एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे। वायुसेना के जवानों ने उन्हें जानकारी दी और उन्होंने बहादुर जवानों से बातचीत भी की। पीएम मोदी आज यानि मंगलवार की सुबह सुबह पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां पर उन्होंने एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात की।

 

प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह सुबह पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां पर उन्होंने एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने आज सुबह 7 बजे दिल्ली के पालम एयरपोर्ट से उड़ान भरी और पंजाब के जालंधर स्थित आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां पर पीएम मोदी 1 घंटे तक रहे और एयरफोर्स के जवानों से मुलाकात की।

तस्वीरों में पीएम मोदी एयरफोर्स के जवानों के साथ दिख रहे हैं। यहां पीएम मोदी जवानों के साथ मुस्कुराते दिख रहे हैं। बता दें, कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ झूठा प्रचार करते हुए कहा था कि उन्होंने भारत के आदमपुर एयरबेस को अपने हमले में उड़ा दिया है। लेकिन, पीएम का विमान आदमपुर एयरबेस पर उतरने के बाद यह सिद्ध हो गया कि पाकिस्तान का ये दावा एकदम से झूठा है। क्योंकि इस एयरबेस पर भारत के सबसे वीवीआईपी का प्लेन सफलतापूर्वक उतरा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts