HomeAccident NewsRampur Accident: नैनीताल जा रहे दंपती की कार दुघर्टनाग्रस्त, महिला की मौत

Rampur Accident: नैनीताल जा रहे दंपती की कार दुघर्टनाग्रस्त, महिला की मौत

-

– तजाकिस्तान के पति-पत्नी गुरूग्राम में करते हैं नौकरी, पति गंभीर रुप से घायल


रामपुर। तजाकिस्तान निवासी दंपती शनिवार सुबह घूमने के लिए कार से नैनीताल जा रहा था। बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर रास्ते में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी कार घुस गई। इसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल और उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि जब राहगीरों ने हादसे को देखा तो पहले दोनों घायलों को कार से निकालने की कोशिश की और एंबुलेंस के साथ ही पुलिस को भी खबर दी।

कुछ देर में ही पुलिस और एंबुलेंस भी आ गई थी। फिर दोनों घायलों को एंबुलेंस से बिलासपुर सीएचसी लाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के दौरान ही घायल महिला गुलनोजा (29) की मौत हो गई। इनके घायल पति बोबो उमर जोनी का वहीं बिलासपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। इनकी हालत कुछ हद तक ठीक बताई जा रही है।

उपचार के दौरान बोबो उमर जोनी ने बताया कि वह लोग तजाकिस्तान के मूल निवासी हैं। गुड़गांव में रहकर वह स्पे-मेडिकल कंपनी में जॉब करते हैं। वह दोनों कार से नैनीताल घूमने जा रहे थे। सुबह जब वह बिलासपुर क्षेत्र में दाखिल हुए तो नैनीताल नेशनल हाईवे के बाईसपास पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़ा था, जिसे वह देख नहीं पाए और उनकी कार घुस गई।

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत

शहजादनगर थाना क्षेत्र के मिजार्पुर गांव निवासी धर्मपाल (57) हलदुआ में एक समारोह में शामिल होने अपने साथी पप्पू के साथ गए थे। वहां से घर आते समय हलदुआ गांव के बाहर सामने से आए दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा था। जहां डॉक्टरों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts