HomeCRIME NEWSदलित युवक को जाती पूछकर पीटा, पीड़ित ने मेरठ एसएसपी से की...

दलित युवक को जाती पूछकर पीटा, पीड़ित ने मेरठ एसएसपी से की शिकायत, मांगा न्याय

-

  • खेत से लौट रहे दलित युवक की जाती पूछकर मारपीट,
  • जाट समाज के लोगो पर पीटने का आरोप।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। इंचौली थाना क्षेत्र में दलित समाज के युवक की जाट समुदाय के लोगों ने जाती पूछकर पिटाई कर दी। दबंगों ने उसको दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया इसके चलते उसका हाथ टूट गया। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बाद भी थाना पुलिस दबंगों पर कार्यवाही नहीं कर रही है। पीड़ित ने बुधवार को एसएसपी से मामले की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

गांव मसूरी का रहने वाला सरजीत बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा उसने एसएसपी को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह गांव में बटाई पर जमीन होने का काम करता है।
आरोप है कि वह 5 मई को खेत से काम करने के बाद अपने घर जा रहा था तभी उसे रास्ते में गांव के ही रहने वाले छोटू, सारतिक अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ रोककर उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। इस दौरान दबंगों ने उसके साथी अंकित को गोली मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे अधमरा कर दिया और आरोपियों के हमले में उसका एक हाथ टूट गया उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। लेकिन, थाना पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही नहीं की है। बुधवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से कर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts