HomeCRIME NEWSमेरठ: परिवार के लोग अधेड़ से करना चाहते हैं जबरन शादी, पीड़िता...

मेरठ: परिवार के लोग अधेड़ से करना चाहते हैं जबरन शादी, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुची एक युवती ने अपने परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसका पूरा परिवार मुस्लिम धर्म से हिंदू धर्म में कन्वर्जन कर चुका है। उसके परिवार वाले जबरन उसकी शादी अधेड़ से करना चाहते हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए सख्त कार्यवाही की मांग की है। मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने उसे जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

दिल्ली की रहने वाली मुस्कान ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके परिवार वाले एक अधेड़ के साथ जबरन उसकी शादी करना चाह रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके परिवार वालों ने उसे 3 लाख रुपए में बेच दिया जिसके चलते वह अपना घर छोड़कर मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आकर रहने लगी थी। लेकिन, उन्हें उसके रहने के बारे में जानकारी मिल चुकी है। तभी से वह उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

मुस्कान का कहना है कि उसके परिवार वालों ने मुस्लिम समुदाय से हिंदू समुदाय में कन्वर्जन कर लिया था उसके बाद से उसके परिवार वाले उसका सौदा एक अधेड़ युवक से कर जबरन उसकी शादी उसी के साथ करना चाहते हैं। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी को मामले का प्रार्थना पत्र देते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की है उसने अपने परिवार वालों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने उसे जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts