Homeउत्तर प्रदेशMeerutकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान, यूपी की सभी 80 सीटों...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान, यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है कांग्रेस

-

  • कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय आज मेरठ पहुंचे।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मिशन 2024 को लेकर कांग्रेस की तैयारी पर बड़ा बयान दिया है।

 

UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज पहुंचे मेरठ, कही यह बड़ी बात, देखिये वीडियो 

अजय राय ने कहा कि यूपी की सभी अस्सी लोकसभा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। मेरठ में कांग्रेस सेवादल के प्रांतीय सम्मेलन में पहुंचे अजय राय ने कहा कि मिशन 2024 हम डंके की चोट पर जीतेंगे। इसकी आवाज़ मेरठ से उठ गई है।

उन्होंने कहा कि संगठन की तैयारी अस्सी सीटों पर चुनाव लड़ने की है। अजय राय ने कहा कि घोसी में सपा को कांग्रेस ने सहयोग किया और जिताया लेकिन बागेश्वर में समाजवादी पार्टी ने अपना प्रत्याशी लड़ाकर हमारे प्रत्याशी को हरा दिया।

ये सवाल पूछने पर कि क्या गठबंधन की गांठ खुल चुकी है। उन्होंने कहा कांग्रेस का जो कर्तव्य था वो घोसी में कर दिया लेकिन सपा ने अपना कर्तव्य नहीं निभाया। ऐसे में गठबंधन का क्या होगा इस सवाल पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन राष्ट्रीय नेतृत्व तय करना है कितनी सीटों पर लड़ना है।

  अजय राय ने कहा कि अभिमन्यु बनना सबके बस की बात नहीं है। सेवादल के कार्यक्रम में मेरठ पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 2024 में देश की सरकार बदलेंगे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। चाहे चुनाव हारूंगा या जीतूंगा लेकिन लड़ूंगा ज़रुर क्योंकि अभिमन्यु बनना सबके बस की बात नहीं।

भाजपा पर शाब्दिक प्रहार करते हुए अजय राय ने कहा कि 2024 में इनको सत्ता से उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा कि देश के जांबाज़ कश्मीर में शहीद हो रहे हैं। एक तरफ शहीदों के गांव की मिट्टी लाई जा रही है दूसरी तरफ जांबाज़ शहीद हो रहे हैं।

सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर पूछे गए सवाल पर अजय राय ने कहा कि भाजपा सबसे बड़े गठबंधन में है। इंडिया भारत हिंदुस्तान सब हमारा है और हमको गर्व है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts