Homeदेशपहलगाम हमले का बदला लेने पर बॉलीवुड ने दी बधाई

पहलगाम हमले का बदला लेने पर बॉलीवुड ने दी बधाई

-

भारत ने आज रात पाकिस्तान और पाक अधिकृत आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस मिसाइल हमले को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान और पीओके के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इसमें लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य प्रशिक्षण केंद्र भी उड़ा दिया गया है। भारतीय सेना के आधिकारिक ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में भी इसकी गूंज सुनाई दी और ये गूंज बॉलीवुड में भी पहुंच गई है। बॉलीवुड सितारे भी इस पर रिएक्शन साझा कर रहे हैं। अभिनेता रितेश देशमुख ने सबसे पहले एक्स पर एक पोस्ट में भारतीय सेना की सराहना की है।

रितेश देशमुख ने इस तरह किया रिएक्ट

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके जवाबी हमले में भारत ने हमला किया है। इस पर रितेश देशमुख ने रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘जय हिंद की सेना…भारत माता की जय! ऑपरेशन सिंदूर।’ अभिनेता ने ये पोस्ट ठीक रक्षा मंत्रालय द्वारा की गई पुष्टि के बाद आया है। भारतीय वायु सेना ने पीओके और पाकिस्तान के बहावलपुर क्षेत्र में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है।

अमिताभ बच्चन का पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने भी रात दो बजे एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने एक बार फिर क्रिप्टिक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में भी अमिताभ मौन ही रहे। ऐसा उन्होंने पहले भी पहलगाम हमले के दौरान किया था। इस पोस्ट को अब ऑपरेशन सिंदूर से जोड़कर देखा जा रहा है।

एक्ट्रेस निमृत कौर का रिएक्शन

एक्ट्रेस निमृत कौर ने भी इस पर रिएक्टर करते हुए एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हमारी सेना के साथ एकजुट। एक देश। एक मिशन। जयहिंद, ऑपरेशन सिंदूर।’

मधुर भंडारकर ने किया एक्स पोस्ट

फिल्म मेकर मधुर भंडारकर ने सुबह पांच बजे ही इस हमले पर रिएक्ट करते हुए एक एक्स पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है, ‘हमारी प्रार्थनाएं हमारी सेना के साथ हैं। एक राष्ट्र के तौर पर हम सब एक साथ खड़े हैं। जय हिंद, वंदे मातरम।’ फिल्म मेकर के पोस्ट पर लगातार लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts