Homeदेश90 आतंकियों के मारे जाने की खबर

90 आतंकियों के मारे जाने की खबर

-

पाकिस्तान के बहावलपुर में भारत ने की बड़ी कार्रवाई


नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। पाकिस्तान के बहावलपुर में 90 आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इस हमले में मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित थे।

भारत की तरफ से पाकिस्तान के अंदर आतंकियों के ठिकानों पर भीषण हमला किया गया है। इस हमले में लश्कर और जैश के आतंकी ठिकाने तबाह किए गए हैं। पीएम मोदी ने पूरा ऑपरेशन मॉनीटर किया है और अजीत डोभाल लगातार उनके संपर्क में थे। भारत ने लश्कर और जैश के ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया है। मजूद अजहर का बहावलपुर ठिकाना ध्वस्त हुआ है और लश्कर का मुरीदके कैंप तबाह हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी ढांचे के खिलाफ मिसाइल हमलों में प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा समूहों के मुख्यालयों को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि लक्षित नौ स्थलों में बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का मुख्यालय शामिल है। ये दोनों ही पाकिस्तानी पंजाब में हैं।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts