HomeWorld Newsराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेटिकन में पोप को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेटिकन में पोप को दी श्रद्धांजलि

-


एजेंसी, वेटिकन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के फ्यूनरल में शामिल होने के लिए वेटिकन पहुंच चुकी हैं। वहां पहुंचकर उन्होंने सेंट पीटर्स बेसिलिका में पोप को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति के साथ अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू, राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन और गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष जोशुआ डिसूजा भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति की यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेटिकन सिटी में सेंट पीटर बेसिलिका में परम पावन पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति मुर्मू के साथ मंत्री किरेन रिजिजू और राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन भी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को ही रोम पहुंच गई थीं और शनिवार को होने वाले पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी।

श्रद्धांजलि सभा के बाद अब पोप फ्रांसिस के ताबूत को कार्डिनल केविन फैरेल की अध्यक्षता में समारोह के दौरान ही सील कर दिया गया. उनके चेहरे को उनके लंबे समय के समारोह संचालक, आर्कबिशप डिएगो रवेली ने ढका हुआ था। इस दौरान कार्डिनल केविन फैरेल ने शव पर पवित्र जल छिड़का। पोप का अंतिम संस्कार आज यानी 26 अप्रैल को किया जाएगा। अंतिम संस्कार में दुनियाभर के नेता और आम लोग जुटेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts