Homeउत्तर प्रदेशModinagarबीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

बीस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

-


मोदीनगर। भोजपुर के गांव फजलगढ़ में मंगलवार दोपहर गेंहू की फसल में भीषण आग लग गई। आग के कारण चार किसानों की लगभग बीस बीघा फसल जलकर राख हो गई। फसल जलने से किसानों को लाखों रुपए की आर्थिक हानि हुई। पीड़ित किसानों ने पड़ोसी किसान पर पराली जलाने का आरोप लगाया है।

गांव फजलगढ़ निवासी राजवीर सिंह व भूल्लन और गांव भोजपुर निवासी राजू और उनके भाई किसान है। गांव फजलगढ़ के जंगल में चारों किसानों के खेत पास-पास हैं। किसानों ने गेंहू की फसल बो रखी थी। किसान गेंहू पकने के बाद फसल काटने की तैयारी में थे। इसी बीच मंगलवार दोपहर गेंहू की फसल में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पकी फसल धू-धू कर जलने लगी। किसानों का आरोप है कि पड़ोसी किसान ने गन्ने की पराली में आग लगाई। उसकी चिंगारी से की गेहूं की फसल में आग लगी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts