Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशअमरोहा: डिपो को मिलेंगी 24 नई रोडवेज बसें

अमरोहा: डिपो को मिलेंगी 24 नई रोडवेज बसें

-


अमरोहा। डिपो को जल्दी 24 नई बसें और मिलेंगी। इनको जिलेभर के कस्बों से जोड़ा जाएगा। जिन रूटों पर बसों का संचालन नहीं है, वहां भी भेजा जाएगा। बसों का संचालन होने से क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिलेगी।

वर्तमान में डिपो पर बसों की संख्या 95 हैं। इनमें 76 बसें निगम व 19 अनुबंधित हैं। अब 24 नई बसें और मिलेंगी। उम्मीद है कि डिपो से रोडवेज बसों का संचालन बेहतर ढंग से हो पाएगा। अमरोहा डिपो पर 50 चालक और 70 के करीब परिचालक कम है। जिस कारण भी बसों का संचालन बेहतर ढंग से नहीं हो पा रहा है। हालांकि, शासन स्तर से संविदा महिला परिचालकों के लिए पांच हजार पदों पर भर्ती निकाली गई है। 25 अप्रैल को भर्ती होनी है।

खाली चल रहे पदों पर भर्ती होने से रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसों के संचालन शुरू हो सकेगा। एआरएम अनिल कुमार ने बताया कि जल्द ही डिपो को 24 नई बसें मिलने की उम्मीद है। इसके बाद यात्रियों की सहूलियत के लिए शहर, कस्बों को जोड़ा जाएगा। हसनपुर बस अड्डे से भी बसों को संचालन शुरू कराया जाएगा। इसके अलावा मंडी धनौरा, नौगांवा सादात, उझारी, ढक्का, सैदनगली और आदमपुर जैसे कस्बों को भी जोड़ा जाएगा। दूर रूट पर चलने वाली बसों को इन शहर-कस्बों से निकाला जाएगा।

इससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। उन्हें दूसरे शहरों के लिए यात्रा करने में परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही चालक और परिचालकों की भर्ती हो जाएगी। इसके बाद डिपो पर चालक-परिचालक ही कमी नहीं रहेगी। बसों को संचालन ठीक ढंग से हो सकेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts