Homeउत्तर प्रदेशMeerutसंजय कुमार मीणा बने मेडा के नए उपाध्यक्ष, अभिषेक पांडे को बनाया...

संजय कुमार मीणा बने मेडा के नए उपाध्यक्ष, अभिषेक पांडे को बनाया गया हापुड़ का नया जिलाधिकारी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। एमडीए के वीसी अभिषेक पांडेय को प्रदेश सरकार ने सोमवार रात डीएम हापुड़ के पद पर तैनाती दे दी। उनकी जगह गोरखपुर के सीडीओ रहे संजय कुमार मीणा को अब एमडीए उपाध्यक्ष बनाया गया है।

आईएएस अभिषेक पांडेय ने 27 नवंबर 2022 को मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। इससे पहले वे बुलंदशहर में सीडीओ के पद पर तैनात थे। अभिषेक पांडेय ने अपने कार्यकाल में अवैध निर्माण पर सख्ती की।

मेरठ में मेडा के दो भ्रष्ट अफसरों को एमडीए वीसी अभिषेक पांडे ने सस्पेंड किया। दोनों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ उन्होंने लगातार अभियान चलवाया। भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी उनकी इस कार्रवाई से परेशान रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts