बढ़ते आत्महत्याओं को लेकर मेरठ कालेज में हुआ चिंतन

Share post:

Date:


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। मेरठ कॉलेज मेरठ में मनोविज्ञान विभाग द्वारा संचालित “मनोविज्ञान परिषद” के तत्वावधान में 13 सितंबर 2023 को वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन सप्ताह के उपलक्ष्य में “आत्महत्या रोकथाम एवं निवारण” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

 

कार्यक्रम का आयोजन विभाग अध्यक्ष डॉक्टर मृदुला शर्मा की अध्यक्षता और संयोजिका डॉo अनीता मोरल के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम प्रस्तुति सहज वर्मा, विशाखा, मानसी बंसल, कोमल, नंदनी, आयशा सैफी और चेतन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ मंजू खोखर, डॉक्टर भगतसिंह , डॉ अशोक और विक्रांत उपस्थित रहे।

 

डॉo मंजु खोकर ने सकारात्मक सोच की भूमिका पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में विभाग के छात्रों द्वारा और मनोवैज्ञानिकों द्वारा आत्महत्या से संबंधित आंकड़े दर्शाए गए। आत्महत्या के कारणों पर प्रकाश डाला गया और साथ ही आत्महत्या के बढ़ते केसेज की रोकथाम को लेकर चर्चा की गई।

 

वहीं परिषद ने आत्महत्या रोकथाम से संबंधित हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए। जो की निम्न हैं-

 

AASRA +919820466726, +912227546669, +912227546667,

Jeevan Aastha Helpline 1800 233 3330,

Vandravela Foundation +919999666555,

Kiran Mental Health 18005990019,

Fortis Stress Helpline +918376804102,

International Bipolar Foundation  +918888817666।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related