HomeCRIME NEWSMeerut Police Encounter: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़,...

Meerut Police Encounter: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौतस्करों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार

-

– एक बदमाश के पैर में लगी गोली, हथियार और गोकशी के उपकरण बरामद,


शारदा रिपोर्टर मेरठ। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में चार गौतस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना इंचौली पुलिस और स्वाट टीम (ग्रामीण) की संयुक्त कार्रवाई में एक गौतस्कर को मुठभेड़ के दौरान घायल कर पकड़ा गया। आरोपियों से 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने एक हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल और गौकशी के उपकरण भी जब्त किए।

गिरफ्तार आरोपियों में मेरठ के फलावदा निवासी परवेश उर्फ पप्पू और अगवानपुर, परीक्षितगढ़ निवासी वसीम शामिल हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन्हें सफेद वरना कार में कस्बा इंचौली में पकड़ा। इनके साथ आकिब को भी गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रार्धना इनायतपुर निवासी कादिर के साथ गौकशी की योजना बना रहे थे। इंचौली-खरदौनी मार्ग पर चेकिंग के दौरान काली हीरो एक्स-स्ट्रीम मोटरसाइकिल पर सवार कादिर को भी पकड़ा गया।

कादिर ने पुलिस पर फायर किया और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मेरठ भेजा गया है। कादिर के पास से दो छुरे, एक दाव, एक छोटी कुल्हाड़ी और रस्सियां बरामद हुई हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts