HomeAccident NewsRaebareli accident: डंपर से टकराई बोलेरो, एक महिला की मौत, 14 घायल

Raebareli accident: डंपर से टकराई बोलेरो, एक महिला की मौत, 14 घायल

-

– शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, 14 लोग घायल


रायबरेली। शुक्रवार की रात रायबरेली-सुल्तानपुर रोड पर डंपर और बोलेरो में टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 14 लोग घायल हो गए घायलों में पांच बच्चे भी शामिल है। सात घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से एम्स रेफर कर दिया गया। मृतक महिला समेत छह घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद डंपर चालक भाग गया।

हादसा मिल एरिया के मलिन के पुरवा के पास हुआ। रात करीब 11 बजे अमेठी जिले के जामो थाना के शिवपुर से एक बोलेरो हरचंदपुर के डिडौली गांव आ रही थी। इसी दौरान मलिन का पुरवा के पास तेज रफ्तार बोलेरो सामने से डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

हादसे में बोलेरो सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि पत्थरकटा शिवपुर निवासी गौरव पुत्र पप्पू, शिवपुर निवासी अंशु (14) पुत्र विष्णु, अंकुर (12) पुत्र विष्णु, नायरा (5) पुत्री नरेश, कार्तिक (2) पुत्र नरेश, रुद्र (7) पुत्र नरेश, संगीता (40) पत्नी नरेश, श्रीराम, अरुण कुमार दुबे समेत 14 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां से सात लोगों को एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। गाड़ी अरुण कुमार दुबे चला रहे थे। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि डंपर और बोलेरो की टक्कर में एक महिला की मौत हुई है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर डीएम हर्षिता माथुर और एसपी डॉ यशवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। एएसपी संजीव कुमार सिन्हा ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts