Homemausam20 डिग्री के पार पहुंचा रात का तापमान, अभी और बढ़ेगी गर्मी

20 डिग्री के पार पहुंचा रात का तापमान, अभी और बढ़ेगी गर्मी

-

– अगले तीन दिन में गर्मी और दिखाएगी असर, बूंदाबांदी के भी हैं आसार


शारदा रिपोर्टर मेरठ। गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। रात में पारा 20 के पार पहुंच गया है। दिन का तापमान भी 37 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में गर्मी और ज्यादा असर दिखाएगी, तापमान 3 डिग्री तक बढ़ेगा।

सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार बुधवार को को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आद्रता 58 और न्यूनतम 32 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ का असर वेस्ट यूपी में भी दिखाई देगा।

दो दिन तापमान ओर बढेगा। जिसके चलते तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार को ओर दिनों के मुकाबले दिन अन्य दिनों से गर्म रहा। वहीं, हवा की रफ्तार में कमी आने के बाद प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को मेरठ का एक्यूआई 123 दर्ज किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts