HomeAccident NewsHathras accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की मौत, दो...

Hathras accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की मौत, दो दिन पहले हुई थी मृतक युवती की सगाई

-

पत्नी और बच्ची घायल।


हाथरस। गेट कोतवाली क्षेत्र के हतीसा पुल पर एक ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार पवन और उसकी साली प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई। पवन की पत्नी शिवानी और एक साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हैं।

अलीगढ़ के पहाड़ीपुर निवासी 27 वर्षीय पवन अपनी ससुराल सहपऊ के गांव गुतहरा गए थे। सुबह 9 बजे वह अपनी पत्नी शिवानी (24), साली प्रियंका (18) और एक साल की बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। हतीसा पुल पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने पवन और प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। शिवानी और उनकी बेटी का इलाज जारी है। प्रियंका की दो दिन पहले ही सगाई हुई थी। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts