बढ़ला कैथवाड़ा में रविवार रात करीब 11.30 बजे एक शादी समारोह में घुड़चढ़ी के दौरान युवकों में डांस करते समय हुए कहासुनी और मारपीट के मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली।
विवाद बढ़ने पर संदीप और प्रदीप समेत कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कोशिंदर पर चाकुओं से हमला कर दिया। एक चाकू कोशिंदर के सीने में लगा और वह वहीं गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत गढ़ रोड स्थित न्यूटीमा हॉस्पिटल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव में तनावपूर्ण स्थिति के चलते फोर्स तैनात कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मृतक के भाई अमरपाल उर्फ छैनी ने बताया कि गांव के चार दबंगों और उनके रिश्तेदारों ने हत्या की है, उन्हीं के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

