HomeAccident NewsBallia accident: पिकअप को बचाने में पलटी कार, युवक की मौत, दो...

Ballia accident: पिकअप को बचाने में पलटी कार, युवक की मौत, दो घायल

-

– आज शुक्रवार सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, दो घायल


बलिया। शुक्रवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। पिकअप को बचाने के चक्कर में कार सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए।

बलिया जिले के नगरा- सिकंदरपुर मार्ग के जुड़नपुर चट्टी के पास शुक्रवार की सुबह पिकअप गाड़ी को बचाने में स्विफ्ट कार सड़क किनारे पलट गई। जिसमें कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां दोनों घायलों को डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
नगरा थाना क्षेत्र के भाउपुर गांव निवासी दिलीप (25), सुमित कुमार (18) तथा अंकित कुमार (20) किसी काम से नगरा की तरफ आ रहे थे। इसी बीच जुड़नपुर चट्टी के समीप नगरा के तरफ से जा रहे पिकअप को बचाने में कार सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में तीनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस तथा एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सुमित कुमार को मृत घोषित कर दिया तथा घायलों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts