HomeEducation Newsरोटरी क्लब मेरठ सम्राट ने मूक बधिर बच्चों को दी बस व...

रोटरी क्लब मेरठ सम्राट ने मूक बधिर बच्चों को दी बस व कम्पयूटर्स

-

छात्रों को 258 किताबें भी दी गई


शारदा रिपोर्टर मेरठ । मूक बधिर विद्यालय के लिये जहां रोटरी क्लब मेरठ सम्राट के द्वारा विद्यालय को 32 सीटर बस प्रदान की गयी वहीं इन दिव्यांग बच्चों के लिये 7 कम्पयूटर्स एवं लगभग 258 किताबें भी प्रदान की गयी। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नवनिर्मित वातानुकुलित हॉल का शुभारम्भ एवं स्वर्गीय ब्रजमोहन बंसल स्मृति पुरूस्कार (स्मृतिचिन्ह एवं 21000 रुपये ) भी प्रदान किया गया।

आज के इस कार्यक्रम का शुभारम्भ स्कूल बस का रिबन काट कर मुख्य अतिथि बासुदेव गोलियान रोटरी इंटरनेशनल जोन छह के पीडीजी के द्वारा किया गया इनके अतिरिक्त इस शुभारम्भ में प्रोजक्ट चेयरमैन डाक्टर ब्रजभूषण , रोटरियन दीपा खन्ना, नितिन कुमार अग्रवाल , अशोक गुप्ता , राजीव सिंहल , पायल गौड, काव्य रस्तौगी का सहयोग रहा। कार्यक्रम में वरूण बंसल , गौरव बंसल , पीयूष जैन का विशेष योगदान रहा।

बहुउद्देशीय हाल का शुभारम्भ में डाक्टर नवीन रस्तोगी एवं श्रीमती अंजना रस्तोगी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति प्रबंधक धीरेन्द्र सिंहल , अध्यक्ष अजय मित्तल, उपाध्यक्ष संजय बंसल के साथ साथ वरिष्ठ सदस्य कृष्ण गोपाल सिंहल , अरविन्द कुमार सिंहल, महेश कुमार बंसल , विपिन कुमार बंसल , अनिल कुमार मित्तल जी एवं अतुल अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस सहयोग से विद्यार्थियों को न केवल अध्ययन के लिये समृद्ध संसाधन मिलेंगे, बल्कि उनके तकनीकी और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। बस के द्वारा जो छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने जाने में परेशानी होती थी उनसे उन्हें सहायता मिलेगी। कम्प्यूटर लैब की आधुनिक तकनीकी शिक्षा को सशक्त बनायेगी। बहुउद्देशीय हॉल विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक गतिविधियों के आयोजन में सहायक होगा।

इस वर्ष का स्वर्गीय ब्रजमोहन बंसल स्मृति पुरूस्कार (स्मृतिचिन्ह एवं 21 हजार रुपये) विद्यालय के विवेक राणा जिसने दसवीं एशिया पेसिफिक डेफ गेम्स, मलेशिया में कांस्य पदक प्राप्त किया था, प्रदान किया गया। यह पुरूस्कार प्रतिवर्ष बंसल ग्रुप आफ फार्मा, मेरठ के द्वारा प्रदान किया जाता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा अमिता कौशिक रोटरी क्लब मेरठ सम्राट एवं विद्यालय प्रबंधन का इस महान कार्य के लिये आभार प्रकट किया उन्होने बताया कि यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम और हम आशा करते है कि भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग आप सभी लोगों का विद्यालय को मिलता रहेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जयवर्धन कौशिक, संजय भारद्धाज, श्रीमती राखी, श्रीमती मोनिका साहनी, रामेश्वर सिंह, ललित कुमार, कशिश, अंकित राठी, वैशाली राठी, निपुल रानी, प्रीति पाल, मीनू कश्यप, सुखचैन कौर, बन्दना, सीमा यादव, लक्ष्मी आत्रेय, प्रेरणा मलिक एवं राजेन्द्र कुमार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राखी, मोनिका साहनी के द्वारा किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts