spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: बढ़ती गर्मी के बीच किसानों को दी जाए...

Meerut News In Hindi: बढ़ती गर्मी के बीच किसानों को दी जाए ज्यादा बिजली, अतुल प्रधान ने ऊर्जा भवन पहुंच अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

-

– सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने ऊर्जा भवन पहुंच अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन।


शारदा रिपोर्टर मेरठ। कृषि पोषक फीडर पर विद्युत आपूर्ति को कम करने को लेकर सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान बुधवार को ऊर्जा भवन पहुंचे। उन्होंने कहा कि जहां पर सिर्फ बिजली से ही सिंचाई होती है, ऐसे फीडरों पर विद्युत आपूर्ति की समय सारिणी को बढ़ाते हुए आपूति का समय बढ़ाया जाए।

अतुल प्रधान ने कहा कि प्रदेश के अन्दर कृषि में नहरी व्यवस्था के साथ में निजी नलकूप सिंचाई करने के लिए एक महत्वपूर्ण अंग है, जिससे समय पर किसान फसलों को सिंचित कर रहा है। उन्होंने बताया कि दो मार्च को एक आदेश जारी हुआ, जिसमें कृषि पोषक फीडर से विद्युत समय 10 घंटे से घटाकर 7 घंटे कर दिया गया है। जिसकी सप्लाई दो भागों में वगीर्कृत कर दी गयी है। जो सुबह 5:15 बजे से 10:15 बजे तक और दोपहर बाद 4:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित रहेगी।

उन्होंने कहा कि, इतने कम समय में कटौती के साथ में किसान फसलों की सिंचाई समय से नहीं कर पाएगा। दूसरी तरफ गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और फसलों में कम समय में सिंचाई करनी पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि, 2 भागों में वगीर्कृत यह समय दूरी की सिंचाई को प्रभावित करेगा, जिसका सीधा नुकसान फसलों पर पडेगा। इसलिए कृषि पोषक फीडरों पर 10 घंटे विद्युत का आदेश जारी किया जाए और 7 घंटे के आदेश को तत्काल प्रभाव से खारिज किया जाए।

विधायक ने कहा कि पहले ही किसान बढ़ती महंगाई और गन्ना भुगतान के न होने से परेशान है, बावजूद इसके देश के अन्नदाता किसानों को परेशान किया जा रहा है, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि किसानों के ट्यूब बैलों पर मीटर लगाने से पता चलता है कि, विद्युत विभाग के अधिकारी किसानों के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं, जो समाजवादी पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि, अगर इन सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एक बैठक करके किसानों की हो रही समस्या से आलाकमान को अवगत कराएंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts