HomeAccident NewsJhansi Accident: स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख-पुकार,...

Jhansi Accident: स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, मची चीख-पुकार, कई घायल

-

  • अनियंत्रित स्कूल बस पलटने से 14 बच्चे घायल,
  • स्कूल प्रबंधन की लापरवाही उजागर, बस में 30 बच्चे सवार थे,

झांसी। सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे करीब 14 बच्चे घायल हो गए। बस में 30 बच्चे सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को इलाज के लिए मोठ सीएचसी और झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

पूंछ थाना इलाके के कुइया और बरोदा गांव से बस छात्रों को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही बस ग्राम बाबई और बरोदा के बीच पहुंची, अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को बस से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि 14 बच्चे घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। हादसे में घायल बच्चों को ज्यादा चोट नहीं आई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक बस को तेज गति से चला रहा था, जिससे संतुलन बिगड़ा और बस पलट गई।

स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बस की हालत ठीक नहीं थी और उसमें सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूली वाहनों की नियमित जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाने की बात कही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts